रुद्रपुर, जून 29 -- खटीमा। अग्निशमन अधिकारी लक्ष्मण सिंह नेगी ने सोमवार को एक कोचिंग, एक स्कूल समेत चार संस्थानों का जायजा लिया। आग से बचाव के उपकरण की जानकारी ली। अग्निकांड की स्थिति में संस्थानों से बाहर निकलने के रास्तों को देखा। नेगी ने बताया कि डिग्री कॉलेज रोड पर शिक्षा भारती पब्लिक स्कूल, विंटेज इंस्टीट्यूट, आदर्श कालोनी स्थित डिफेंस एकेडमी व सितारगंज रोड पर आशीर्वाद हैंडलूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्थानों में स्थापित अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत वायरिंग की स्थिति, अग्नि सुरक्षा मानकों का अनुपालन, फायर अलार्म सिस्टम, व्यवस्था तथा आपात कालीन स्थिति में सुरक्षित निकासी व्यवस्था का परीक्षण किया गया। तीन स्थानों पर अग्निशमन व्यवस्थाएं एवं अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्...