बहराइच, मई 1 -- बहराइच, संवाददाता। विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के माध्यम से लेबर कमिश्नर को भेजकर 22 सूत्रीय मांगों को पूरा किए जाने की मांग की। जनरल सेक्रेटरी विमेश कुमार मिश्रा ने कहा कि बिक्री संवर्धन कर्मचारियों को नियोक्ता अवैध तरीके से स्थानांतरित व काम रोक रहे हैं। बिना गलती के बर्खास्त कर रहे हैं। फर्जी मुद्दे बनाकर कर्मचारियों को वेतन और यात्रा खर्च नहीं दे रहे। धमकाना व अपमानित करना आम बात हो गई है। बिक्री संवर्धन अधिनियम और अन्य श्रम कानूनों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- श्रमिकों के हक को भरी हुंकार, निकाली रैली सरकारी अस्पतालों में सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को काम बंद करने के आदेश जारी कर रहे। कर्...