प्रयागराज, अप्रैल 1 -- सफाई मजदूर एकता मंच (ऐक्टू) ने बुधवार को चार नई श्रम संहिताओं के विरोध में काला दिवस मनाया। सफाईकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर काम करते हुए विरोध दर्ज कराया और नगर निगम परिसर में प्रदर्शन किया। मंच के अध्यक्ष बलराम पटेल ने कहा कि मजदूर संहिता 2019, औद्योगिक संहिता 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 और व्यावसायिक सुरक्षा संहिता 2020 श्रमिक-विरोधी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नए कानूनों से कर्मचारियों की छंटनी और संस्थानों को बंद करना आसान हो जाएगा। 100 से बढ़ाकर 300 कर्मचारियों वाले प्रतिष्ठानों तक बिना सरकारी अनुमति छंटनी की सीमा बढ़ाने को उन्होंने रोजगार सुरक्षा के लिए खतरा बताया। प्रदेश कमेटी सदस्य राधा ने कहा कि नए नियमों से श्रम निरीक्षण प्रणाली कमजोर होगी। प्रदर्शन में संतोष कुमार, राघवेंद्र पटेल, निलाक्षी कुशवाहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.