प्रयागराज, अप्रैल 1 -- चार श्रम संहिताओं को एक अप्रैल से लागू किए जाने के विरोध में केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को प्रयागराज में काला दिवस मनाया गया। सिविल लाइंस स्थित एलआईसी के मंडल कार्यालय पर आक्रोशित बीमा-बैंक कर्मचारियों ने अपना विरोध जताया तो पत्थर गिरजाघर के सामने धरनास्थल पर एटक, सीटू, उप्र परिवहन कर्मचारी यूनियन, उप्र मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन व अधिवक्ता मंच सहित कई संगठन के श्रमिकों ने बाह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। कर्मचाररियों ने प्रदर्शन के दौरान श्रम संहिताओं को वापस लो, वापस लो का नारा लगाया। साथ ही भारत सरकार से कानून को वापस लिए जाने संबधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। प्रदर्शन में नसीम अंसारी, शीतला प्रसाद विश्वकर्मा, अविनाश कुमार मिश्र, नंदलाल गुप्त, एसपी शर्मा, समीर भट्टाचार्य, अंकित श्रीवास्त...