कोडरमा, मार्च 30 -- कोडरमा। चार श्रम संहिताएं (लेबर कोड) के खिलाफ एक अप्रैल को काला दिवस मनाया जाएगा। तैयारी को लेकर सीटू की लीडरशिप की बैठक सोमवार को वर्षा रानी की अध्यक्षता में झुमरीतिलैया में हुई. जिसमें एक अप्रैल को काला दिवस जिला समाहरणालय पर मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सीटू के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश, आंगनबाड़ी यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी, बीएसएसआर यूनियन के सचिव दिलीप कुमार सिन्हा ने अपने विचार रखे। राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि 12 फरवरी की हड़ताल के बाद भी केंद्र सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...