सासाराम, मार्च 10 -- करगहर, एक संवाददाता। सूरत के रंगाई मिल में दम घुटने से चार श्रमिकों की मौत की खबर पर मंगलवार को विधायक वशिष्ठ सिंह पीड़ित परिवारों के बीच मातमपुर्सी करने पहुंचे। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया कि बिहार सरकार द्वारा मिलने वाली अनुदान की राशि अविलंब भुगतान कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...