फतेहपुर, अगस्त 24 -- फतेहपुर। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को डीआईओएस राकेश कुमार से मुलाकात की। जिनसे शिक्षक एवं कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर वार्ता की। संघ ने 17 सूत्रीय मांगपत्र भी सौंपते हुए पुरानी पेंशन, एनपीएस, प्रोन्नति वेतनमान, अवशेषों की अनुमन्यता, मुख्यमंत्री कैशलेस योजना, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और मानव सम्पदा में संशोधन समेत विभिन्न सेवा संबंधी प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। वार्ता के दौरान चार शिक्षकों के प्रथम वेतन भुगतान आदेश जारी किए गए, जबकि 17 शिक्षक-कर्मचारियों के अवशेषों की अनुमन्यता पर वित्त एवं लेखाधिकारी के हस्ताक्षर की कार्रवाई भी पूरी हुई। संघ के जिलाध्यक्ष आलोक शुक्ला ने बताया कि डीआईओएस ने मानव सम्पदा से संबंधित संशोधन का तत्काल निस्तारण किया। इसके साथ ही जनता इंटर कॉलेज छिवल...