अयोध्या, अप्रैल 4 -- सोहावल,संवाददाता। सोहावल तहसील मुख्यालय पर शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल 108 शिकायतें दर्ज की गईं। जिनमें से केवल चार शिकायतों का ही मौके पर ही निस्तारण करवाया जा सका। बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए संयुक्त टीम गठित की गई है। हर बार की तरह इस बार भी सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व,पुलिस से जुडी रही। गैस की किल्लत को लेकर भी शिकायत हुई। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सोहावल सविता राजपूत,तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह,नायब तहसीलदार रेशु जैन,इंदु भूषण यादव,नगर पंचायत खिरौनी अधिशासी अधिकारी आरती श्रीवास्तव,आपूर्ति निरीक्षक पूजा सिंह,खंड विकास अधिकारी अनुपम वर्मा,खंड शिक्षा अधिकारी रविता राव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रह...