लखीसराय, अप्रैल 16 -- लखीसराय। नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला उत्पाद पुलिस ने मंगलवार को नया बाजार कवैया थाना क्षेत्र से चार शराबी को गिरफ्तार किया। उत्पाद इंस्पेक्टर निर्मल कुमार ने बताया कि सूर्य नारायण घाट से बनारस यादव उर्फ बनारसी यादव को दूसरी बार रोहित कुमार एवं किऊल बस्ती से राकेश कुमार और धीरो यादव को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सदर अस्पताल से मेडिकल जांच के बाद सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...