देवघर, फरवरी 17 -- देवघर,प्रतिनिधि। सनातन परंपरा की मूल भावना को सशक्त करने और आध्यात्मिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बाबा वैद्यनाथ की नगरी देवघर में चार वेद और 18 पुराणों के मंत्रों का सामूहिक पाठ की जाएगी। जिससे पूरी बाबानगरी वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान होगी और श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति का अवसर मिलेगा। आयोजन का केंद्र व आस्था का प्रमुख स्थल बाबा वैद्यनाथधाम रहेगा, जहां देशभर से श्रद्धालु जुटेंगे। इस संबंध में आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से सनातन धर्म की रक्षा के लिए समाज को एकजुट करने का संदेश भी दिया जाएगा। साथ ही गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग और गौ माता की सेवा को प्रमुख सामाजिक संकल्प के रूप में शामिल किया गया है। वेद पाठशाला के संरक्षण...