प्रयागराज, मार्च 29 -- प्रयागराज। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) भर्ती 2025 के कला, उर्दू, संगीत व कृषि/उद्यानकर्म विषय की प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर 30 मार्च से शुरू होंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अनुसचिव शैलेन्द्र सिंह के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल है एवं सम्पूर्ण शैक्षिक अभिलेखों के साथ फार्मसेट (आवेदन-पत्र) आयोग कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...