मथुरा, अगस्त 27 -- रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कानपुर सेंट्रल-मदुरै-कानपुर सेंट्रल एवं प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन के फेरों का विस्तार किया गया है। इन ट्रेनों के फेरों में विस्तार होने से विभिन्न शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। रेल प्रशासन ने दोनों रूटों पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए निर्धारित अवधि तक विशेष ट्रेनों का संचालन जारी रखने का निर्णय लिया है। कानपुर सेंट्रल-मदुरै साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक बुधवार को 2 सितंबर से 25 नवंबर तक विस्तारित अवधि में संचालित की जाएगी। इस ट्रेन के 13 फेरे होंगे। वहीं मदुरै-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 5 सितंबर से 28 नवंबर तक संचालित होगी। इस ट्रेन के भी 13 फेरे होंगे।प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन साप्ता...