छपरा, मार्च 9 -- छपरा, एक संवाददाता। सोमवार की सुबह मद्य निषेध विभाग की टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। दाउदपुर थाना के समीप बनवार ढाला व गड़खा के महमदा मुख्य सड़क पर की गई कार्रवाई में शराब रखी चार चार पहिया वाहन समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विभाग के सहायक आयुक्त केशव झा ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। इस आलोक में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह हुई कार्रवाई में चार वाहनों में दो बोलेरो, एक स्कॉर्पियो, एक टीयूवी कार के साथ 709 . 20 लीटर के शराब जब्त की गयी। इन वाहनों से ड्राइवर समेत सात धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दाउदपुर थाना के बनवार ढाला के पास की गई कार्रवाई में दो वाहन जब्त कर चार धंधेबाज रंजीत यादव, छोटू कुमार यादव, संजीत कुमार, नीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया। ये सभी...