पीलीभीत, जनवरी 28 -- पीलीभीत। समग्र शिक्षा के तहत चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार वाहनों के माध्यम से किया गया। इन प्रचार वाहनों को भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह और बीएसए रोशनी सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं सभी विभागों में कल्याणकारी योजनाएं चल रही है, जिसका सीधा लाभ अंतिम पायदान तक पहुंच रहा है। निपुण भारत मिशन, बाल वाटिका, डिजिटल शिक्षा, डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म, जूता ,मोजा आदि का वितरण बालिका शिक्षा, ऑपरेशन कायाकल्प, दीक्षा, स्कूल में दी जाने वाली निशुल्क सुविधा यथा पाठ्य पुस्तक, कार्य पुस्तिका, स्टेशनरी, मिड डे मील योजना आदि का जिक्र किया। जिले के पांच रूट निर्धारित करते हुए व्यापक प्रचार प्रसार प्रचार वाहन के माध्यम से किया गया। प्रत्येक प्रचार व...