फिरोजाबाद, अप्रैल 8 -- सुहागनगरी में विकास कार्यों का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को महापौर कामिनी राठौर ने एक ही दिन में चार वार्डों के तहत कराए जाने वाले सड़क, नाली निर्माण के कार्यों का भूमि पूजन करके विधवित शुभारंभ किया। वार्ड संख्या 17 के मोहल्ला सत्यनगर में कार्यक्रम के दौरान महापौर में आरसीसी नाली के अलावा सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह कार्य 12 लाख 31 हजार 552 की धनराशि से संपन्न कराया जाएगा। इसी तरह वार्ड संख्या 34 महादेव नगर गली नंबर 17 में 12 लाख 18 हजार, वार्ड संख्या पांच में 11 लाख 82 हजार की धनराशि से नाली निर्माण, सड़क सुधार कार्य तथा वार्ड संख्या तीन मोहल्ला सरजीवन नगर में 11 लाख 43 हजार की धनराशि से आरसीसी नाली निर्माण तथा सड़क सुधार के कार्य कराए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...