मोतिहारी, मार्च 24 -- तेतरिया। राजेपुर पुलिस ने छापेमारी कर चार वारंटियों को सोमवार की रात में गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष कुमार सौरव ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में सलेमपुर गांव के सुरेश पासवान, सुबोध पासवान, महमदपुर मझौलिया के संजय सहनी, मघुआहावृत के दिवाकर ठाकुर को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। जबकि शराब पीकर हंगामा करने वालों में राजेपुर के अमीर राम,बालदेव राय, चंदन साह, मघुआहावृत के मनोज प्रसाद, सत्येन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...