भदोही, मई 17 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही 12 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद। उधर, यातायात पुलिस ने अभियान में नियमों का उल्लंघन करने पर 104 दो पहिया तथा आठ चार पहिया सहित कुल 112 वाहनों का चालान किया। साथ ही एक 22 हजार पांच सौ रूपये का समन। औराई थाने के एसआई विनीत कुमार यादव ने वारंटी मनोज, रंजय, छोटई तथा प्रताप निवासीगण सायर को गिरफ्तार किया। उधर, भदोही कोतवाली पुलिस ने कस्बा से एक, पिपरिस से दो, औराई ने घोसिया से दो, गोपीगंज ने पूरेझम्मन से चार, ज्ञानपुर ने कटेबना से तीन लोगों के साथ ही कुल 12 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...