रांची, मई 2 -- मांडर, प्रतिनिधि। मांडर पुलिस ने विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे चार वारंटियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस के अनुसार, हेसमी गांव निवासी कृष्णा उरांव और अमित उरांव उर्फ अमित लकड़ा को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा मलती गांव के अशोक साहू को भी पुलिस ने पकड़ा। वहीं मांडर बाजारटांड़ निवासी राशिद अंसारी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी वारंटी काफी समय से फरार थे और उनकी तलाश जारी थी। गिरफ्तारी के बाद सभी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...