फरीदाबाद, मई 25 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। फरीदाबाद पुलिस की किडनैपिंग एबडक्शन टीम और बाल कल्याण समिति के संयुक्त प्रयास से चार साल पहले अपने परिवार से बिछड़ी 16 वर्षीय किशोरी को उसके माता-पिता से मिलवाया है। वीडियो कॉल पर जब बेटी को सामने देखा तो किशोरी के माता-पिता की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। जानकारी के अनुसार, झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले की रहने वाली किशोरी अक्तूबर 2022 में अपने मामा के साथ फरीदाबाद आई थी। इसी दौरान भीड़भाड़ में वह परिवार से बिछड़ गई थी। बच्ची के माता-पिता अशिक्षित थे और कानूनी प्रक्रिया की जानकारी नहीं होने के कारण वे पुलिस में गुमशुदगी दर्ज नहीं करा सके। इसके बाद परिवार अपने स्तर पर ही बच्ची की तलाश करता रहा।

बच्ची का आश्रय बिछड़ने के बाद बच्ची को कर्ममार्ग चाइल्ड शेल्टर होम में रह रही थी। उसे हिंदी और अन...