छपरा, जून 20 -- तरैया । थाना क्षेत्र के सरेया बसंत गांव से चार वर्षों से लापता एक युवती को तरैया थाना पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बरामद युवती को बयान दर्ज कराने के लिए छपरा न्यायालय भेज दिया गया है। वहीं, अपहरण मामले का आरोपित युवक फरार बताया जा रहा है।

बिजली चोरी के आरोप में दो उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज तरैया । तरैया विद्युत उपकेंद्र के कनीय अभियंता पंकज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने विभिन्न गांवों में छापेमारी कर बिजली चोरी के आरोप में दो उपभोक्ताओं के विरुद्ध जुर्माना लगाते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इनमें पचड़ौर बाजार स्थित मोबाइल दुकानदार व संग्रामपुर निवासी एक उपभोक्ता शामिल हैं।

मोबाइल लेकर गूगल पे से 20 हजार रुपये निकाले, प्राथमिकी दर्ज तरैय...