नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- बेंगलुरु। भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी गौरव, उनकी पत्नी वैदेही और बेटी केया ने जमीन की जिंदगी छोड़कर समुद्र में रहने का अनोखा फैसला लिया है। 1 अक्तूबर 2022 से यह परिवार 42 फुट लंबी सेलबोट पर रह रहा है। अपनी बेटी को किताबों की जगह दुनिया को अपनी आंखों से दिखाने के मकसद से उन्होंने घर, नौकरी और सारा सामान बेच दिया। अब सीमित संसाधनों और सौर ऊर्जा के सहारे वे हजारों नॉटिकल मील का सफर तय कर चुके हैं। उन्हें समुद्र की इस चुनौतीपूर्ण और रोमांचक जिंदगी को अपनाने में समय लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...