नई दिल्ली, जुलाई 7 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली में अगले चार वर्षों के भीतर 6,300 हेक्टेयर हरित रिज क्षेत्र को पूर्ण रूप से वन क्षेत्र में विकसित कर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। यह 6,300 हेक्टेयर हरित रिज फेफड़े बनकर राजधानी के पर्यावरण की रक्षा करेगी। यह जानकारी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली में शुरु किए गए पौधारोपण अभियान (एक पेड़ मां के नाम) को लेकर आयोजित कार्यक्रम में दी। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत 1 करोड़ से अधिक देशी पौधे, 65 लाख से अधिक बड़े वृक्ष तथा 65 लाख अन्य पौधे लगाए जाएंगे। वहीं दिल्ली सरकार द्वारा 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने सहकारिता क्षेत्र को प्राण वायु दी - अमित शाहपौधारोपण का विवरण केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली सरकार ने भार...