पटना, फरवरी 3 -- राज्य सरकार अगले चार वर्षों में सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने का लक्ष्य पूर्ण कर लेगी। इसके अलावा जरूरत के अनुसार विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष, चहारदीवारी का निर्माण समेत अन्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा। मंगलवार को विधानसभा में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने यह जानकारी दी। मुर्शिद आलम, आलोक कुमार सिंह, लाल बाबू प्रसाद गुप्ता, मिथुन कुमार के तारांकित प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य के 213 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोला जाना है। इसके लिए सरकार ने चार वर्षों का लक्ष्य निर्धारित किया है। इन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। प्रखंडों का चयन विभिन्न पहलुओं के आधार पर किया जाएगा। चार वर्षों में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की है। जून के बाद ...