प्रयागराज, जनवरी 9 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो. एनके शुक्ल ने बताया कि जिन स्नातक छात्रों ने पुराने तीन वर्षीय बीए, बीएससी और बीकॉम पाठ्यक्रमों के अंतर्गत छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था, उनके फॉर्म संबंधित विभागों की ओर से अस्वीकृत कर दिए गए हैं। ऐसे छात्र राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अंतर्गत संचालित चार वर्षीय बीए, बीएससी और बीकॉम स्नातक पाठ्यक्रम के लिए नए सिरे से छात्रवृत्ति फॉर्म भरें। अस्वीकृत आवेदनों की सूची संदर्भ के लिए विश्वविद्यालय के छात्रवृत्ति अनुभाग के संबंधित काउंटर पर चस्पा की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...