सीवान, अगस्त 20 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीबीसीएस आधारित चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के सत्र 2026-2030 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 अगस्त गुरुवार से 23 अगस्त तक किया जाएगा। इच्छुक नए छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध महाविद्यालय व विषयवार रिक्त सीटों को देखकर ही इस अवधि में ऑनलाइन आवेदन 23 अगस्त तक कर सकते हैं।

स्पॉट नामांकन के लिए आवेदन संबंधित सत्र के छात्र-छात्राओं के लिए स्पॉट नामांकन के माध्यम से महाविद्यालयों में रिक्त सीटों के लिए आवेदन किया जाना है। ऑनलाइन आवेदन के क्रम में मैट्रिक व इंटर का अंक प्रमाण पत्र व आवश्यकतानुसार, जाति प्रमाण पत्र अपलोड करेंगे। राजकीय डिग्री कॉलेज हुसैनगंज के प्रभारी प्राचार्य प्रो. धनंजय यादव ने बताया कि स्पॉट नामांकन के लिए विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। उन्होंन...