नई दिल्ली, जुलाई 12 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) से जुड़े शिक्षकों के संगठन एनडीटीएफ ने दावा किया है कि दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन और दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रिंसिपल्स एसोसिएशन (डुपा) के हालिया दस्तावेजों से यह स्पष्ट हो गया है कि चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (एफवाईयूपी) के क्रियान्वयन में गंभीर समस्याएं हैं। संगठन ने कहा कि विश्वविद्यालय को अब सब कुछ ठीक है के दृष्टिकोण से बाहर निकलकर व्यवस्था की समग्र समीक्षा शुरू करनी चाहिए।

संगठन की चिंताएं एनडीटीएफ के अनुसार, डुपा ने आगामी सत्र में चौथे वर्ष में विद्यार्थियों की संभावित कम संख्या को देखते हुए क्लस्टर टीचिंग की वकालत की है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने कथित तौर पर वैधानिक संस्थाओं को दरकिनार करते हुए कोर पाठ्यक्रमों के क्रेडिट में बदलाव किया ह...