मैनपुरी, नवम्बर 28 -- बिछवां। कस्बा निवासी बाइक मिस्त्री का 4 वर्षीय बालक खेलते हुए घर से बाजार चला गया, जहां वह गुम हो गया। पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बालक को सकुशल बरामद कर माता-पिता को सौंप दिया। जनपद फर्रुखाबाद के ग्राम भिड़ेल निवासी राजू जो बाइक मिस्त्री है। वह बिछवां में अनिल पाल के मकान में किराये पर रहता है। बुधवार शाम 6 बजे उसका 4 वर्षीय पुत्र राघव खेलते हुए बाजार की तरफ आ गया और गुम गया। कस्बावासी एक युवक ने पुलिस को सूचना दी कि एक बच्चा बाजार में इधर-उधर रोता हुआ घूम रहा है और वह अपना नाम नहीं बता पा रहा है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए थानाध्यक्ष अवनीश दुबे मौके पर पहुंचे और मासूम को चॉकलेट व बिस्कुट दिलाकर थाने ले आए और बालक के माता-पिता के बारे में जानकारी जुटाई। सूचना बालक के माता-पिता को दी गई। थाना पर पहुंची उसकी मां री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.