रुडकी, मार्च 13 -- क्षेत्र के ग्राम बिझौली में एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ​ ग्राम बिझौली निवासी आरिफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 6 मार्च को वह अपने 4 वर्षीय पुत्र मो. सिफान के साथ घर से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आदेश अग्रवाल की कंपनी के समीप बिझौली निवासी अरशद ने अपनी पल्सर बाईक को बेहद तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए बालक सिफान को जोरदार टक्कर मार दी। ​

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...