प्रयागराज, फरवरी 16 -- एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में दो वर्षीय बीएड के अतिरिक्त चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) बीए-बीएड (सेकेंडरी स्टेज) प्रारंभ किया गया है। अब छात्राएं इंटरमीडिएट के बाद सीधे इस पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकेंगी। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद ने 50 सीटों की स्वीकृति प्रदान की है। प्रवेश के लिए एनसीईटी-2026 परीक्षा अनिवार्य होगी, जिसका आयोजन एनटीए की ओर से किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन 12 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक होंगे। परीक्षा 17 अप्रैल 2026 को सीबीटी मोड में होगी। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप समग्र और दक्ष शिक्षक तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...