शाहजहांपुर, जून 4 -- शाहजहांपुर। सौतेले पिता पर चार वर्षीय पुत्री की हत्या कर शव खेत में दफनाने के आरोप के बाद पुलिस ने गुरुवार को कांट थाना क्षेत्र में खुदाई अभियान चलाया। पुलिस की निगरानी में दो जेसीबी मशीनों की मदद से खेत में बालिका के शव की तलाश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक आरसी मिशन धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर बताए गए स्थान पर खुदाई कराई जा रही है। हालांकि, संबंधित स्थान पर बाद में मिट्टी का भराव कर दिए जाने के कारण शव की सटीक लोकेशन तलाशने में दिक्कत आ रही है। इसके बावजूद पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार प्रयास में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- सौतेले बाप ने 4 साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, खेत में दफनाई लाश बताया जा रहा है कि चार वर्षीय मासूम की हत्या कर शव को कांट क्षेत्र के मानपुर गांव स्थित खेत में द...