कानपुर, फरवरी 22 -- कानपुर। शिक्षकों का सपना संजोए 12वीं की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब वे छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में दाखिला लेकर पढ़ाई कर सकेंगे। विवि के शैक्षणिक सत्र 2026-27 से चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) के तहत बीए-बीएड और बीएससी-बीएड पाठ्यक्रम शुरू होने जा रहा है। इस पाठ्यक्रम में छात्रों को चार वर्ष में ही स्नातक और बीएड दोनों की डिग्रियां मिल जाएंगी। सीएसजेएमयू के शिक्षा विभाग को नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) से औपचारिक मान्यता मिल गई है। एनसीटीई अधिनियम 1993 की धारा 14/15(3)(ए) के तहत आवश्यक संसाधनों, आधारभूत संरचना, वित्तीय प्रबंधन और योग्य शिक्षकों की उपलब्धता की जांच के बाद स्वीकृति मिली है। निरीक्षण के आधार पर दोनों पाठ्यक्रम में 50-...