बेगुसराय, मई 4 -- बछबाड़ा थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुराचार मामले में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन का संयुक्त प्रतिनिधि मंडल सोमवार को एसपी मनीष से मुलाकात की। स्मार पत्र सौंप कर एसपीडी ट्रायल के तहत कठोर कार्रवाई की मांग की। एसपी मनीष ने जानकारी दी कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। जल्द से जल्द ऊसपर मुकदमा चला कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- रेपिस्ट हैवान पर स्पीडी ट्रायल के तहत हो कठोर कार्रवाई: भाकपाघटना के बारे में जानकारी सीपीआई जिला सचिव व पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय, एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव व बेगूसराय सीपीआई सचिवमंडल सदस्य अमीन हमजा ने कहा कि बेगूसराय की नई युवा पीढ़ी सुखा नशा के आगोश में आ रहे हैं। नई पीढ़ी सूखा नशा का सेवन करके इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इससे बचने क...