चार लोगों से 31 लाख से अधिक की ठगी
नोएडा, सितम्बर 6 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने चार लोगों से 31.83 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने शुरुआत में कम रकम जमा कराकर भरोसा जीता और इसके बाद जालसाजी की। पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपियों ने ऑनलाइन माध्यम से चतर सिंह से संपर्क कर उन्हें निवेश पर लाभ कमाने का झांसा दिया। पीड़ित ने अलग-अलग चरणों में कुल छह लाख 65 हजार 935 रुपये आरोपियों के बताए खाते में भेज दिए। उन्होंने पहले साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। वहां से मामला साइबर क्राइम थाने पहुंचा。
बिसरख निवासी का मामला बिसरख निवासी सुमित कुमार त्यागी को व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिये ऑनलाइन निवेश कर लाभ कमाने का झांसा दिया गया। साइबर अपराधियों ने उन्हें ग्रुप पर मैसेज भेजकर निवेश के बदले मुनाफा कमाने की बात कही। भरोसा होने के बाद पीड़ित ने अलग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.