फरीदाबाद, फरवरी 9 -- फरीदाबाद। साइबर ठगों ने दो महिलाओं समेत चार लोगों से नौ लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली। पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक, साइबर ठग ने नहरपार साई कॉम्पलेक्स निवासी व्यक्ति को शेयर बाजार में मोटा मुनाफा करवाने का झांसा देकर पांच लाख 46 हजार रुपये की ठगी कर ली। यह मामला तीन दिसंबर 2025 का है। इसी तरह सेक्टर-28 निवसी महिला को साइबर ठगों ने एक क्रेडिट कार्ड भेज दिया। जब पीड़ित महिला ने कहा कि उसने क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया था। 30 जनवरी को आरोपियों ने इस क्रेडिट कार्ड को बंद करने का झांसा देकर तीन लाख 32 हजार 66 रुपये की ठगी कर ली। वहीं साइबर ठगों ने एसजीएम नगर निवासी भूपेंद्र कुमार के बैंक खाते से क्रेडिट कार्ड से 23,573 रुपये निकल गए। यह मामला 15 जनवरी का है। एक अन्य मामले...