संभल, जून 30 -- थाना क्षेत्र के गांव कुबरी भूड़ निवासी हरिओम पुत्र झम्मन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे प्रार्थी का पुत्र व पुत्रबधु अपने घर की छत पर सो रहे थे, इसी दौरान चार लोग छत पर चढ़े जैसे ही पुत्र व पुत्रबधु ने उन्हें देखा तो उनकी चीख निकल गई। प्रार्थी पास में ही खेत के नजदीक लेटा हुआ था, आवाज सुनकर बह घर की तरफ दौड़ा तो देखा कि चार लोग वहां से भागते हुए जा रहे थे, जिसमें से एक व्यक्ति को उसने पहचान लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- चार लोगों पर रात में छत पर चढ़ने का लगाया आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...