प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 17 -- लालगंज। इलाके के झलिहा (मधुकरपुर) निवासी उमेश वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 15 दिसंबर को करीब छह बजे खेत में पाइप लगाने के विवाद में गांव के ही घनश्याम, नन्हे, नकुल, मटरू समेत चार लोगों ने मारपीट की। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...