बदायूं, जुलाई 1 -- खेत पर जाते समय एक व्यक्ति को घेरकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उघैती थाना क्षेत्र के गांव मढ़ैया कूवरी कामसाय के रहने वाले सूरजपाल पुत्र प्रेमपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 29 जून की सुबह करीब छह बजे वह खेत की ओर जा रहे थे। आरोप है कि चौराहे पर गांव के रामसेवक, वीकेश, संतोष और व्रजेश ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए डंडों से मारपीट की, जिससे उनके शरीर पर चोटें आईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- चार लोगों पर मारपीट और धमकी देने का मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...