चार लोगों पर मारपीट, धमकी देने का मुकदमा
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 31 -- लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लीलापुर थाना क्षेत्र के पूरे पांडेय कमौरा निवासी कुसुम देवी पत्नी वंशीलाल व दूसरे पक्ष के विक्रम सिंह के बीच शनिवार को रास्ता निर्माण, पेड़ की डाल काटने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो दोनों पक्षों के बीच विवाद शांत हो चुका था। लोग मौके से चले गए थे। दरोगा शिशिर पटेल ने थाने में तहरीर देकर एक पक्ष से कुसुम देवी पत्नी वंशीलाल व विकास कुमार के साथ दूसरे पक्ष से विक्रम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस की तरफ से आरोप है कि दोनों पक्षों ने मारपीट कर एक दूसरे को जानलेवा धमकी दी। यह भी पढ़ें- रास्ते के विवाद में मारपीट, तीन लोग नामजद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.