बरेली, अगस्त 9 -- शीशगढ़। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट में मुकदमा दर्ज कर लिया। किरन निवासी धनेली की शादी चार मार्च 2023 को शीशगढ़ के मोहल्ला जाटवान निवासी राहुल के साथ हुई थी। आरोप है कि विवाह के बाद ससुराल वाले बाइक की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। विरोध करने पर पति राहुल, ओमप्रकाश, कांति देवी तथा कृपाशंकर ने उनके साथ मारपीट की। पति ने ईंट मारकर उन्हें घायल कर दिया। सास-ससुर ने डंडों से हमला किया। लोगों ने उन्हें बचाया। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भेज दिया l पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...