उरई, मार्च 2 -- कुसमिलिया। डकोर कोतवाली में दादन सिंह राजपूत निवासी ग्राम चेतवाखेड़ा थाना नानकमता जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड ने तहरीर देते हुए बताया कि मनीष राजपूत निवासी ग्राम चिकासी जिला हमीरपुर समेत चार लोगों ने मिलकर उसके खंड पर आए और रुपए की मांग करने लगे जब उसने रुपए देने से इनकार कर दिया तो उसके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...