मऊ, जून 17 -- कोईरियापार। कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौहरपुर में मंगलवार की देर रात लगभग चार लोगों के ट्यूबेल का ताला तोड़कर मोटर, स्टार्टर आदि समान चोर लेकर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब लोग ट्यूबेल के तरफ टहलने गए थे। इस घटना की तहरीर पीड़ितों ने कोतवाली में दे दी है। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के गौहरपुर गांव में मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक साथ कमलेश पुत्र केशव, अरविन्द पुत्र संग्राम, श्रवण पुत्र रामजीत आदि के ट्यूबेल से मोटर, स्टार्टर, समरसेबल आदि समान लेकर फुर्र हो गए। इस घटना की सूचना लोगों को सुबह हुई जब टहलने खेत के तरफ गए हुए थे। इस चोरी के घटना की तहरीर पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...