हाथरस, जनवरी 6 -- हाथरस। कस्बा मुरसान क्षेत्र के गांव के चार लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देवेन्द्र पुत्र गरीबदास निवासी कोरना थाना मुरसान ने मुकदमा दर्ज कराया है कि 15 नवंबर को रात्रि के करीब 10 बजे की उनका बेटा रोजाना की तरह काम से लौट रहा था तभी अचानक से अम्बेडकर पार्क के पास महेन्द्र , सदीप, पिंटू व दिनेश निवासीगण कोरना थाना मुरसान ने रोक लिया और शराब पीने के लिए राहुल से रूपये माँगने लगे। विरोध किया तो सभी लोगों ने एक राय होकर अभद्र व्यवहार कर गाली गलौज कर मारपीट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.