गाजीपुर, जनवरी 25 -- पतार। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गंधपा गांव निवासी रवि बिंद पुत्र नंदू बिंद ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर रमेश पटेल ने बताया कि रवि बिंद बुद्धवार की शाम लगभग शाम सात बजे अपने डेरे पर बैठकर अपने खेत की देख-रेख कर रहा था। तभी उसी गांव के रोहित बिंद, शेषनाथ बिंद, शिशुपाल बिंद तथा संदीप बिंद लाठी-डंडा लेकर आए और उसके डेरे पर बैठकर शराब पीने लगे। जब उसने उन्हें शराब पीने से मना किया तो सभी लोग उसे मां-बहन की गालियां देने लगे तथा जान से मारने की नीयत से उसपर हमला कर दिये। पीड़ित के अनुसार वह किसी तरह जान बचाने के लिए अपने घर में घुस गया, लेकिन वह लोग वहां भी घुस आए और मुझे मारने का प्रयास किये। इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.