हाजीपुर, मार्च 3 -- भगवानपुर। सं.सू. सराय थाना क्षेत्र के अनवरपुर गांव में रविवार को एक परिवार के चार लोगों की शौचालय की टंकी में गिरने और दम घुटने से मौत के बाद पुरा गांव सदमें में है। पूरे गांव में किसी के घर रविवार को चूल्हा नहीं जला। एक साथ चार लोगों की अर्थी जब दरवाजे से उठी को गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। सोमवार को मृतक के घर पर ग्रामीणों की एक बैठक हुई। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार गांव में ना होलिका का दहन होगा और न ही होली होगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की मृतक के परिजनों को सहायता के लिए हर संभव प्रयास किया जाए। मालूम हो कि रविवार की दोपहर गांव के शिवजी साह के तीन पुत्रों आनंद कुमार, पंकज कुमार एवं राहुल कुमार के साथ पौत्र प्रियांश कुमार की सोख्ता टंकी में गिरने और दम घुटने से मौत हो गई थी। टंकी की ...