चक्रधरपुर, अगस्त 27 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर मंडल के बंडामुंडा लिंक सी होम सिगनल ज्वाइंट लाइन में 21 अगस्त 2026 को हटिया से डूमेरता आ रही ट्रेन संख्या पीपी/बीओबीएस (ई) बीएक्सएफ का संचालन करते समय लोको पायलट गुड्स बंडामुंडा आलोक खलको और सहायक लोको पायलट अतुल कुमार भगत ने सतर्कता और सूझबूझ का परिचय दिया। उनके समय पर और निर्णायक कदम ने ट्रेन को गलत रुट पर जाने से रोक दिया और एक बड़ी दुर्घटना टल गई। वहीं, 22 अगस्त को ट्रेन संख्या 18175 हटिया झारसुगुड़ा मेमू का संचालन करते समय बंडामुंडा डी केबिन के बीच किलोमीटर संख्या 406/16 पर ओएचई पर एक विशाल पेड़ गिरा हुआ था। यह भी पढ़ें- घटना रोकने के लिए चार लोको पायलट सम्मानित लोको पायलट पंचानन साहू ने तुरंत एसएम-डी केबिन और के केबिन को सूचित किया। इससे प्रभावित स्थान की ओर ट्रेन की आवाजाही रुक गई और एक संभा...