लोहरदगा, जुलाई 9 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 11 और 12 जुलाई को जामताड़ा में आयोजित होने वाले सातवें राज्य सम्मेलन में लोहरदगा जिले से भी बड़ी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे।

सम्मेलन में कर्मचारी हितों पर चर्चा कर्मचारी विरोधी बताए जा रहे चार लेबर कोड, 12 घंटे कार्य व्यवस्था, अनुबंध, दैनिक वेतन, संविदा और आउटसोर्सिंग प्रथा की समाप्ति सहित विभिन्न कर्मचारी हितों के मुद्दों को लेकर जिले के कर्मचारी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तन, मन और धन से सहयोग करेंगे। सम्मेलन का उद्घाटन झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जामताड़ा के उपायुक्त आलोक कुमार शामिल होंगे। मुख्य वक्ता के रूप में ...