रुद्रपुर, फरवरी 12 -- पंतनगर। चार लेबर कोड के खिलाफ विभिन्न मजदूर फेडरेशनों द्वारा घोषित देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में इंकलाबी मजदूर केंद्र और ठेका मजदूर कल्याण समिति, पंतनगर के बैनर तले एल खंड में सभा आयोजित कर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से चारों लेबर कोड को तत्काल रद्द करने की मांग की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर नए लेबर कोड लागू किए हैं, जिससे मजदूरों के अधिकार कमजोर हुए हैं। उन्होंने श्रमिकों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। इस दौरान मनोज, राशिद, अभिलाख सिंह, अर्जुन सिंह, भूपेंद्र, सुभाष, रामानंद यादव सहित कई मजदूर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.