बोकारो, मार्च 12 -- भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) गोमिया प्रखंड कमेटी की बैठक विनय महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य रामचंद्र ठाकुर, जिला सचिव भागीरथ शर्मा तथा राज्य कमेटी सदस्य प्रदीप कुमार विश्वास बतौर मुख्य रूप से मौजूद थे। नेताओं ने कहा कि चार लेबर कोड के खिलाफ 12 फरवरी को देशव्यापी औद्योगिक हड़ताल की गई थी। उसी चार लेबर कोड समेत अन्य मांगों को लेकर 24 मार्च को दिल्ली में पार्टी द्वारा ऐतिहासिक रैली आयोजित की जा रही है। कहा कि इस रैली में चार लेबर कोड, भारत-अमेरिका व्यापारिक समझौता व स्मार्ट मीटर योजना सहित कई जनसरोकार के मुद्दे उठाए जाएंगे। नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लगातार मजदूरों और किसानों के खिलाफ नए-नए कानून ला रही है। जब संसद मजदूर, किसान और आम जनता के हितों की रक्षा करने में वि...