धनबाद, अप्रैल 2 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ क्षेत्र के निचितपुर कोलियरी कार्यालय के समक्ष बुधवार को संयुक्त मोर्चा के नेताओं व कोल कर्मियों ने भारत सरकार के द्वारा 44 लेबर कोड को समाप्त करके उसके बदले में 4 लेबर को बनाने के विरोध में प्रदर्शन किया। मोर्चा के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की गयी। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष रामप्रीत यादव ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चार लेबर कोड को लागू करके मजदूरों की सुविधाओं को छीनने का प्रयास किया जा रहा है। इस लेबर कोड की विरोध संयुक्त मोर्चा लगातार करते रहेगी। कहा कि चार लेबर कोड आने से मजदूरों को हक को दबाया जाएगा, साथ ही आने वाले समय में मजदूरों को जेबीसीसीआई का सालाना बोनस, तिमाही बोनस सहित मजदूरों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं मे...