जहानाबाद, अप्रैल 18 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। बराबर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मकपा गांव में छापेमारी की। जिसमें चार लीटर शराब के साथ रामजी मांझी को गिरफ्तार किया गया है। वह अपने घर पर शराब बनाकर बेचने का धंधा कर रहा था। इस संबंध में थाना अध्यक्ष फूलचंद यादव ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिक की दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...